" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

महिला सामाजिक संगठन ने गरीब बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,14 नवम्बर। बाल दिवस के उपलक्ष्य में  ईटा-वन में सर्व शिक्षा अभियान के तहत चलाए जा  रहे निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बिगिनिंग स्कूल के बच्चों ने खुलकर मजे किए और खूब धमाल मचाया। नाच गाना, खेल प्रतियोगिता, हल्लागुल्ला एंड मस्ती भरी  पार्टी रही। बच्चों ने पढ़ाई से हटकर अपनी इच्छा से खेल चुने, अपनी इच्छा से अपने हुनर का प्रदर्शन किया और बाल दिवस के मनाए जाने के औचित्य को समझा कि क्यों मनाते हैं यह दिन। देश के प्रथम प्रधानमंत्री  स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के विषय में जाना और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। साधना सिन्हा अध्यक्ष महिला शक्ति सामाजिक समिति ने बताया कि मोहिनी सिन्हा जोकि  मुंबई में रहती हैं और  एमबीए की छात्रा हैं उन्हीं के  द्वारा स्पॉन्सर्ड था। दूर रहते हुए भी मोहिनी सिन्हा हमेशा इन बच्चों  के लिए देवदूत के रूप में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में काम करती रहती हैं। कार्यक्रम में कम्मो मेहता ने बच्चों  की  खेल प्रतियोगिताएं  करवाई साथ ही शशि कौशिक एवं खुशबू का विशेष योगदान रहा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>