ग्रेटर नोएडा,15 मई। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने ग्रेटर नोएडा में डयूटी कर रहें पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचने के लिये बचाव सामग्री भेंट की। पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया कि जोन 3 के डीसीपी आर. के. सिंह से क्लब द्वारा सहयोग की पेशकश करने पर उन्होंने मास्क, सेनेटाइजर व ग्लब्स की आवश्यकता बताई। जिसे पूरा करते हुए क्लब के सदस्यों ने 500-500 की संख्या में मास्क, सेनेटाइजर व इतनी ही संख्या में ग्लब्स के जोड़े डीसीपी की मौजूदगी में उनके कार्यालय में भेंट किये। जिसे उन्होंने मुख्य कार्यालय के माध्यम से पुलिस कर्मियों को वितरित कराने के निर्देश अपने स्टाफ को दिये। डॉ. के.के. शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली 500 मिली की 50 बोतलें भी भेंट की गयी। जिन्हें कोरोन्टाईन सेंटर पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिया जायेगा, जिससे कोरोना से बचाव हो सके। क्लब के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने कहा वैश्विक महामारी से लड़ने में पुलिसकर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय है, जो निरंतर अपनी जान की परवाह ना करते हुए डयूटी पर तैनात है। इस अवसर पर सौरभ बंसल, सर्वेश अग्रवाल, विनोद कसाना, मुकुल गोयल, अमित राठी, अमित गोयल, राजीव अग्रवाल मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…