" data-ad-slot="">

लॉकडाउन की वजह से टेलीविजन के दर्शकों में भारी इजाफा- निशांत चतुर्वेदी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,15 मई। कोविड 19 संक्रमण की वजह से हुए लॉकडाउन में लोगों को घरों में रहना पड़ा नतीजतन टीवी दर्शकों की संख्या में भारी इजाफा दर्ज किया गया। उक्त बातें जाने माने पत्रकार और  सीनियर एक्सक्यूटिव एडिटर निशांत चतुर्वेदी ने कही। वे शुक्रवार को गलगोटिया विश्वविद्यालय के मीडिया स्कूल द्वारा कोरोना महामारी का मीडिया जगत पर प्रभाव विषय पर आयोजित एक दिवसीय वेबिनार में बतौर मुख्य वक्ता  बोल रहे थे। छात्रों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि आनेवाला समय आप लोगों का है। ऐसे में आप को तय करना है कि बतौर पत्रकार आप लोगों को क्या परोस रहे हैं।

आप सूचना देना चाहते हैं या मनोरंजन, यह आपको तय करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में समाज का बड़ा हिस्सा जो स्मार्टफोन प्रयोग करता है, टीवी की तरफ आकर्षित हुआ है। इसलिए यह कहना कि स्मार्टफोन की वजह से टीवी का भविष्य खतरे में है, गलत है। आज टीवी का फार्म चेंज हुआ है। वह  स्मार्ट  टीवी के रूप में नई परिभाषा गढ़ रहा है। क्योंकि आने वाला समय इसी का है इसलिए यह चिंता करने की जरूरत नहीं हैं कि टीवी का समय जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल मीडिया पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की उपकुलपति प्रो0 प्रीति बजाज ने कहा कि हमें यह देखना होगा कि कोरोना जैसी महामारी  के बाद मीडिया जगत पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इसका सटीक मूल्यांकन पत्रकार, मीडिया शिक्षक और छात्र ही कर पाएंगे। कार्यक्रम में मीडिया स्कूल के डीन डॉ0 ए0,राम पांडेय ने कहा कि मीडिया हर दिन बदल रहा है। बदलाव के इस दौर में अर्टिफिसियल इन्टेलीजेंस ने एक खतरा भी पैदा किया जिसमें श्रोता की पसंद को रेखांकित करने से विभिन्न विचार से आडियंश महरूम हो सकता है। इसलिए छात्रों को इसके सभी आयामों पर बरीकी से नजर रखनी पड़ेगी। इस वेबिनार में मीडिया शिक्षकों , छात्रों सहित विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के लोग भी शामिल हुए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>