ग्रेटर नोएडा,17 सितम्बर। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन सीएम मार्केट रामपुर बीटा-वन में लगाया गया। क्लब अध्यक्ष मुकुल गोयल ने बताया कि कैम्प में मार्केट के लोगों के साथ-साथ प्राधिकरण के अधिकारियों ने व क्लब सदस्यों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया, जिनमें ग्रेनो प्राधिकरण के मैनेजर मनोज धारीवाल, जितेंद्र यादव, वैभव नागर ने ब्लड डोनेट किया। वहीं रोटरी क्लब सदस्य मोहित प्रताप, रिशी अग्रवाल, पीयूष गोयल, राकेश सिंघल ने ब्लड डोनेट किया।
रोटेरियन पीयूष गोयल ने बताया कि कैम्प में 41 लोगों ने ब्लड डोनेट करने के लिए रेजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 7 लोगों के फार्म हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रिजेक्ट हो गये बाक़ी 34 लोगों ने ब्लड डोनेट किया, कैम्प में 34 यूनिट रक्तदान हुआ। क्लब कोषाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा स्वस्थ व्यक्ति को 3 महीने के अन्तराल पर रक्तदान करते रहना चाहिए, आपके द्वारा डोनेट किया गया रक्त किसी की ज़िंदगी बचा सकता है। बल्ड डोनेशन कैम्प में मुकुल गोयल, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कपिल गुप्ता, के. के. शर्मा, सर्वेश अग्रवाल, राकेश सिंघल, विजय शर्मा, अमित राठी, पीयूष गोयल, अमित गोयल, मोहित प्रताप, ऋषि अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…