ग्रेटर नोएडा,17 सितम्बर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे सप्ताह चलने वाले सेवा सप्ताह कार्यक्रम में गुरुवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दादरी में मोहन स्वरूप हॉस्पिटल मरीजों को फल वितरण किए एवं मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी से उनका हालचाल भी लिया। कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष विजय भाटी, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, मंडल अध्यक्ष दादरी देहात संजय भाटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में क़रीब दो करोड़ छप्पन लाख रुपए की लागत से बने रोड़ का लोकार्पण किया, जिससे प्रतिदिन वहाँ से गुजरने वाले हज़ारों लोगों को राहत मिलेगी। तदोपरंत चिटहैरा स्थित काशीराम कालोनी में स्थानीय निवासियों को फल वितरण एवं सफ़ाई अभियान चला कर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उसके बाद इटैडा स्थित न्यू फ़ीडर का उद्घाटन किया, जिसकी अनुमानित लागत क़रीब 34 लाख है, जिससे शाहबेरी, नया हैबतपुर,मिल्क लच्छी सदुल्लापुर इत्यादि गाव लाभान्वित होंगे। इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रवि भदौरिया, सांसद प्रीतिनिधि संदीप शर्मा, लोकेश त्यागी, ऋषि पांडेय, अनुराग, सुमित बैसोया, आदित्य शर्मा , संदीप चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…