ग्रेटर नोएडा,16 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के तीसरे दिन 70 सार्वजनिक स्थानों जिसमें सूरजपुर ग्रेटर नोएडा दनकौर, दादरी, बादलपुर, ज़ेवर, रबूपूरा, जहांगीरपुरी, बिलासपुर ग्रेटर नोएडा आदि गांव व सेक्टरों में सत्तर स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। दादरी में विधायक तेजपाल नागर, नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित सहित कार्यकर्ता शामिल होकर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया। स्वच्छता अभियान के अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय भाटी एवं स्वच्छता अभियान संयोजक गुरुदेव भाटी ने बताया कि स्वछता अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ज़िले के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोस उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। स्वछता अभियान के अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, तेजा गुर्जर, मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, सेवानंद शर्मा, देवा भाटी, पवन नागर, पवन रावल, पवन त्यागी, दीपक कुशवाहा, उमेश त्यागी, राम किशोर, सचिन शर्मा, अनीता गौतम, सत्यपाल शर्मा, रवि जिंदल, सुनील सोमनाथ, आनंद भाटी, बिना शुक्ला, सतवीर भाटी, अजय निगम, विकास चौधरी, रवि भदौरिया, महेश शर्मा, संजय भाटी, मनोज भाटी, मनोज प्रधान, सौम्या गुप्ता, चौधरी उदयवीर सिंह आदि 70 स्थानों पर स्वच्छता अभियान पर सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य रूप से स्वच्छता अभियान में सम्मिलित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…