ग्रेटर नोएडा,9 जुलाई। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचने के लिये बचाव सामग्री भेंट की। पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया जैसा की सब जानते है कि इस कोरोना काल में पुलिसकर्मी सच्चे कोरोना वारियर के रूप में शानदार कार्य कर रहे है इनके स्वास्थ का ध्यान रखते हुए रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर श्रीपर्णा गांगुली (आईपीएस) के ऑफिस में 1000 मास्क व 200 मिली सेनेटाइजर के 400 बोटल प्रदान किए गए। श्रीपर्णा गांगुली की मौजूदगी में उनके कार्यालय में भेंट किये, उन्होंने कोरोना जैसी महामारी में रात दिन ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सेनेटाइजर व मास्क को वितरित कराने के निर्देश अपने स्टाफ को दिये। क्लब अध्यक्ष मुकुल गोयल ने कहा वैश्विक महामारी से लड़ने में पुलिसकर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय है जो निरंतर अपनी जान की परवाह ना करते हुए डयूटी पर तैनात है। पुलिस आयुक्त कार्यालय में इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह, मनोज गर्ग, विनोद कसाना, कपिल गुप्ता, के. के. शर्मा प्रीति अग्रवाल, सुशील भाटी, कपिल शर्मा व समाज सेवी हरेंद्र भाटी मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…