" data-ad-slot="">

लगातार बारिस से जनजीवन पर पड़ा असर, ट्रान्सफार्मर फुकने से बिजली बाधित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

प्रयागराज। रविवार पांचवें दिन रिमझिम और कभी झमाझम बारिश ने भयावह स्थिति कायम कर दी है। ऐसे में पुराने और जर्जर के साथ कच्चे मकानों के गिरने का क्रम जारी है। लोग बेघर हो रहे हैं और सामान नष्ट हो रहे हैं। वहीं बारिश से कई मुहल्लों में जलभराव की समस्या है तो सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश का क्रम लगातार बना हुआ है। रविवार की सुबह से ही आसमान पर काले और घने बादलों का वर्चस्व रहा। वहीं शनिवार की सारी रात कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश हो रही थी। रविवार की दोपहर तक यह क्रम जारी है। इससे जार्जटाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर, तिलक नगर, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग, निरंजन डॉट का पुल के नीचे, सिटी साइड में स्टेशन रोड, चौक, कोठापारचा, हरवारा, मुंडेरा गांव, चक मीरापट्टी आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश से ठंड ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञानिक का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठे मानसून का दबाव पूरे उत्तरी भारत में है। आसमान में तीन स्तर के बादल छाए हुए हैं। पश्चिम और पूरब की हवा टकरा रही है। हवा पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, जिससे दो-तीन दिन मौसम के इसी तरह बने रहने के आसार हैं। सूरज अभी निकलने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। बारिश ने पूरे शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। मुट्ठीगंज के हटिया इलाके में शनिवार दोपहर भूमिगत केबल में गड़बड़ी से आपूर्ति प्रभावित हो गई। रात में भी इस इलाके में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। कालिंदीपुरम, लालबिहारा में 630 के दो तथा सैनिक कालोनी में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गए। इससे दिन भर बत्ती गुल रही। जार्जटाउन में डाकघर चौराहे के पास शनिवार शाम तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फुंक गया। जार्जटाउन में ही इंडियन प्रेस चौराहे पर ट्रांसफार्मर फुंक गया। वहीं रविवार को भी अटाला, करैली, नुरूल्लाह रोड, खुल्दाबाद, दारागंज, तेलियरगंज, रामबाग, सिविल लाइंस, राजापुर, बैरहना, अशोक नगर, बेली, कटरा, कर्नलगंज, मम्फोर्डगंज, जार्जटाउन, बैरहना इलाके में भी दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

5 hours ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

4 days ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

4 days ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>