" data-ad-slot="">

लद्दाख का प्रतिनिधि मण्डल एमिटी विवि में ले रहा है योग का प्रशिक्षण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ योगा एवं मिनिस्ट्री ऑफ़ आयुष के तहत  योग शिविर

-एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेनो कैम्पस में सौ लोगों का प्रतिनिधि एक माह तक सीखेगा योग

ग्रेटर नोएडा,26 फरवरी। एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में लेह लद्दाख में कार्यरत लोगों को योग प्रशिक्षण के लिए एक माह का कार्यक्रम आरम्भ हो रहा है।  यह प्रशिक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लद्दाख में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से आवासीय है तथा इसमें लेह लद्दाख से आये हुए लगभग 100 लोग जिनमें कुछ छात्र भी सम्मिलित हैं। यह कार्यक्रम डॉ. ईश्वर बसवरड्डी, निदेशक मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ योगा, डॉ. एस. के. राजपूत, निदेशक एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडियन सिस्टम ऑफ़ मेडिसिन एवं योगी उदय की देखरेख में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फाउंडेशन के प्रेजिडेंट डॉ. डब्लू सेल्वामूर्ति रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ। उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान के वाईस प्रेसिडेंट  ए.के. चौधरी ने कहा कि ये कार्यक्रम प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा,  एमिटी ग्रुप के ग्रुप वाईस चांसलर डॉ. गुरिंदर सिंह तथा आयुष मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सेल्वमूर्ति ने अपने सम्बोधन में सभी प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि लद्दाख जैसी ऊंची जगह पर जीवन बड़ा कठिन होता है, ऐसे में योग से हमें जीवन सरल  बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का योग से विशेष  लगाव  है तथा न्यू  इंडिया  की परिकल्पना  में योग का विशेष महत्व  है। डॉ. ईश्वर बसवरड्डी ने कहा कि योग से हमें सहन करने की शक्ति मिलती है, योग आज पूरी दुनिया में अपना स्थान बना चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री एवं आयुष मंत्रालय की प्रेरणा से हमारा इंस्टीट्यूट योग मास्टर का कोर्स करा रहा है, ये कोर्स रोजगार प्रदक होगा एवं लेह, लद्दाख, कारगिल क्षेत्र को योग केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा। एमिटी ग्रेटर नोएडा के डीन ब्रिगेडियर एच. एस. धानी ने सभी प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप के कंधो पर एक बड़ी जिम्मेदारी है, आप को पूरे लेह लद्दाख में योग का प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया की एमिटी ग्रुप आप सब को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करेगा। निदेशक डॉ. एस के राजपूत ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि योग से जीवन में सकारत्मकता  आती है। इस अवसर पर योग के छात्रों ने आकर्षक प्रस्तुति  दी। संस्थान के डीन प्रो. जे.एस.  जस्सी, डॉ. स्वाति, योग प्रशिक्षक  सचेन्द्र, दिव्या, रजत एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>