" data-ad-slot="">

एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में आयोजित हुआ मेगा जॉब फेयर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,24 फरवरी। एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कालेज समूह में मेगा जाब फेयर का आयोजन हुआ। ये जाब फेयर तीन दिन 24,25 एवं 26 फरवरी चलेगा। पहले दिन बी.टेक के सभी ब्रांच के करीब 500 छात्रों ने भाग लिया जिसमें से लगभग 60 छात्रों को जाब आफर लेटर प्राप्त हुआ। पहले दिन आज Bagful solutions Pvt LTD, Card Expertise (India) Pvt LTD, Aquatronics Systems, SVG Group, Insight Pvt LTD, Digians Global, Nextone Coded, Innovators and Doers सहित करीब 15 कंपनियों ने छात्रों का चयन किया। अच्छा पैकेज मिलने से छात्रों में खासा उत्साह है। 25 एवं 26 फरवरी को भी इसी तरह कई नामी-गिरामी कंपनियां  जैसे Capgemini, HCL, Dura tuff आदि का आना तय हुआ है। ये मेगा जाब फेयर-वर्धमान रिक्रूटर्स के साथ मिलकर आयोजित हुआ। इन तीन दिनों में कालेज के बचे हुए सभी छात्रों के चयन का लक्ष्य रखा गया है। नालेज पार्क तथा एन सी आर के अन्य कालेज के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस आयोजन में इंजीनियरिंग के साथ-साथ डिप्लोगा/एम बीए/ एम सी ए तथा पीजीडीएम के अंतिम वर्ष के छात्रों ने भी भाग लिया और आफर लेटर प्राप्त किये। कल और अधिक छात्रों के भाग लेने की उम्मीद है। कालेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी अनुराग मलिक तथा निदेशक डॉ. ऋषि अस्थाना ने बताया कि कालेज में चले ट्रेनिंग प्रोग्राम की वजह से इतना अधिक संख्या में छात्रों का चयन संभव हुआ। इस वर्ष हम छात्रों को पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक पैकेज दिलाने में सफल रहे। कालेज समूह की समूह निदेशक पूनम शर्मा ने सभी चयनित छात्रों को बधाई तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। तथा अगले दो दिन और उत्साह से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>