लायड कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम कैटालिस्ट में दिखा सूफी और बॉलीवुड का तड़का

ग्रेटर नोएडा,1 मार्च। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड कॉलेज में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम कैटालिस्ट 2020 का समापन हो गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक एक टॉक शो जिसका विषय व्हाट यंग इंडिया युवा भारत क्या चाहता है पर समूह चर्चा के साथ शुरुआत हुई।  बॉलीवुड के प्रख्यात परितोष सैंड, अखिलेन्द्र मिश्रा और कमलेश मिश्रा के साथ कैटलिस्ट 2020 की छत्रछाया में मनोरंजन के साथ आगे बढ़ा और  निज़ामी ब्रदर्स  जैसे सूफी गायको ने सूफी नाइट जैसे  संगीतमय शाम को रंगीन किया। संगीत में कविता का सुंदर अनुवाद जो सूफीवाद की रहस्यमयी यात्रा तक ले जाता है। आत्मा की सुंदरता के साथ एक समृद्ध अनुभव देखें और संगीत में कविता का एक सुंदर अनुवाद जो सूफीवाद की रहस्यमय यात्रा तक ले जाता है। आवाज की कोमलता, अपने खुद के अनूठे अंदाज में मौजूदा परिवेश को बदलने की प्रतिभा का जादू देखने को मिला।  निजामीबंधु कव्वाल एक भारतीय संगीत समूह हैं, जो उस्ताद चंद निजामी, शादाब फरीदी और सोहराब फरीदी निज़ामी से बना है और इसे निज़ामी ब्रदर्स के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने निजामुद्दीन औलिया के सम्मान में कवि अमीर खुसरो द्वारा लिखित कव्वाली का प्रदर्शन किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *