किसान ने लगाया मारपीट का आरोप,रिक्शा चालक ने मारपीट की शिकायत किया

रबूपुरा। खेत में फसल को नुकसान कर रहे व्यक्ति का विरोध करने पर किसान के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीडित को उपचार के लिए भेज दिया है तथा जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। गांव उटरावली निवासी प्रवेश त्यागी का आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति उसके खेत में गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचा रहा था। मौके पर जाकर पीड़ित ने जब उसका विरोध किया तो वह गाली-गलौच करने लगा तथा अपने अन्य परिजनों को बुला कर पीड़ित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। जिससे पीडित को काफी चोट आईं हैं।

 

मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

रबूपुरा। दो दिन पूर्व ई रिक्शा से सवारी छोड़कर आ रहे युवक ने तीन लोगों पर गाली-गलौच व विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासी नदीम का आरोप है कि वह शुक्रवार को अपने ई रिक्शा से पडोस के ही गांव में सवारी छोड़ने गया था। आरोप है वहां से लौटते समय रास्ते में बाईक सवार तीन युवकों ने उसे रोक कर गाली-गलौच शुरू कर दी। पीड़ित के विरोध करने पर उक्त ने मारपीट कर घायल कर दिया तथा जाने से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर पर शाहिद, खुर्शीद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *