हिंदू जागरण मंच की बैठक कर संगठन का किया विस्तार

रबूपुरा। रविवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित मीणा धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया। कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए संगठन के राष्टीय कार्यकारणी सदस्य एवं सह प्रांत प्रचार प्रमुख चन्द्रपाल प्रजापति ने सभी को सम्बंधित दिशा निर्देश दिये तथा संगठन का विस्तार करते हुए राजू मीणा जिलाध्यक्ष, विकास राणा जिला महामंत्री, धर्मी सिंह संर्पक प्रमुख, अर्जुन उपाध्यक्ष बनाये गये। साथ ही विक्की, मनोज, अभिषेक, विपु भाटी, जुगेन्द्र, नवीन, दीपक आदि को विभिन्न पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर कपिल, चतरसिंह, केशव, अंकित आदि समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *