ग्रेटर नोएडा,29 फरवरी। लॉयड कॉलेज में प्रथम साहित्यिक और सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव का आयोजन 27 फरवरी से 1 मार्च तक किया, जिसका उद्घाटन लॉयड कॉलेज के चेयरमैन मनोहर थैरानी और ग्रुप निदेशक डॉ. वन्दना अरोड़ा सेठी के साथ चौधरी देबाश्री, राज्यमंत्री भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास विभाग, निदेशक डॉ. मो. सलीम और डिप्टी डायरेक्टर अखिलेश कुमार खान ने किया। साथ ही साथ डॉ. कुमारविश्वास (कवि) तथा गोपाल कृष्णा अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी उपस्थित रहे। चार दिवसीय कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल हुए। पहले दिन टॉक शो में चारुप्रज्ञा, भाजपा दिल्ली के प्रवक्ता, डॉ. अजय कुमार, पूर्व सांसद और आप प्रवक्ता, अनुपम, युवावाहोल आयोजक, शर्मिष्ठा मुखर्जी, कांग्रेस ने गंभीर विषय पर चर्चा को सरलता से स्पष्ट किया और भारत माता को जागृत करो स्वपन दास गुप्ता, राज्यसभा के सदस्य द्वारा पुस्तक पर चर्चा भी की गयी। ह्यूमर नॉट में विजय यादव, हर्ष गुजराल, सोनाली ठाकरे ने लोगों का हास्य में माध्यम बहुत मनोरंजन किया, साथ ही रिमीइक में थाई और पंजाबी गायकों ने खूब जलवा बिखेरा तो मदारी बैंड ने सबका मन मोह लिया। शुक्रवार को प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने अपने गीत ग़ज़लों और जुमलों से शाम रंगीन की। उनकी गयी ग़ज़ल मैं अपने गीत ग़ज़लों से उसे पैगाम देता हूँ पर श्रोता झूम उठे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…