" data-ad-slot="">

एनआईईटी कॉलेज में पुरा छात्र मिलन समारोह, पूर्व छात्रों ने अपनी सफलता को किया साझा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,29 फरवरी। नॉलेज पार्क स्थित एनआईईटी कॉलेज में पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कॉलेज से शिक्षा प्राप्त किए हुए विद्यार्थी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। पूर्व विद्यार्थियों ने अपने शिक्षाकाल से जुड़े, अनेक कहानी और किस्सों को याद करते हुए जूनियर छात्रों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया और कॉलेज के वर्तमान छात्रों को हर क्षेत्र में हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस अवसर पर कॉलेज के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट रमन बत्रा ने पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के सहयोग से ही नई मंजिलों को फतह किया जा सकता है। विद्यार्थी ही संस्थान की एकमात्र उपलब्धि होते हैं उनसे ही संस्थान को पूरे विश्व में पहचाना जाता है। किसी भी संस्थान के विकास में उसके विद्यार्थियों का अमूल्य योगदान होता है, क्योंकि उनके नवीन विचारों और सहयोग से ही नए अफसरों को सृजित करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।

कॉलेज के निर्देशक डॉ. विनोद एम. कापसे ने कहा कि एनआईईटी के विद्यार्थी मात्र तकनीकी ही नहीं सिविल सर्विस में भी बड़ी संख्या में योगदान देकर कॉलेज का नाम देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भी एक नई ऊंचाई तक ले जा रहे हैं। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को चाहिए कि अपने सीनियर्स के अनुभवों की मदद से स्वयं का विकास कर, संस्थान को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाये। इस अवसर पर डॉ. अविजीत मजूमदार, डॉ. प्रवीण पचौरी, डॉ. सीएस यादव, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. रश्मि, प्रो. रेशम, डॉ. अंकिता शर्मा, डॉ. कुमुद, प्रो. रितेश रस्तोगी, प्रो. विनीत कुमार वर्मा, प्रो. अनुज कुमार, प्रो. राहुल शर्मा, प्रो. सौरभ,  प्रो. कनिका जिंदल के साथ संस्थान के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे। यूएसए से आए संस्थान के पूर्व छात्र नीरज वर्मा, बैनेट यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ. शक्ति सिंह, ध्रुव एकेडमी के डायरेक्टर ध्रुव राय के साथ-साथ अन्य पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किये। पूर्व छात्रों ने समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यकर्मो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। समारोह के अंत में प्रो. प्रवीण पचौरी, निदेशक (प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग) ने धन्यवाद् प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>