लोगों ने  क्वारंटीन सेंटर में लापरवाही का लगाया आरोप

नकदी व गहने ले जाने का आरोप

रबूपुरा। पिछले दिनों कुछ लोगों में कोरोना वायरस लक्षण के कारण एक सप्ताह तक क्वारंटीन रखने के बाद बिना जांच घर भेजने पर उनके परिजनों एवं आस-पास के लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए क्वारंटीन सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से पत्र भेज कर मरीजों को पूर्ण सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गई है। श्री राजपूत करणी सेना के जिला प्रभारी योगेश भाटी ने शिकायत में कहा है कि गत 5 जुलाई को कोरोना लक्षण के कारण कुछ लोगों को एक सप्ताह के लिए नोएड़ा में क्वारंटीन किया गया था लेकिन बाद में कोविड़ 19 की बिना जांच किये उन्हें घर भेज दिया गया। आरोप है जब इस सम्बंध में वहां के चिकित्सक से बात की गई तो उन्होंने जांच सुविधा नहीं होने का हवाला दिया और मरीजों के प्रति उनका व्यवहार भी अच्छा नहीं बताया गया। आरोप है कि एक तरफ सरकार अथक प्रयास कर बीमारी की कड़ी तोड़ने का प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ इस प्रकार के चिकित्सकों का रवैया लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *