कोरोना जांच के लिए शिविर में सैकड़ों लोग पहुंचे, 6 संदिग्ध

कोरोना जांच के लिए शिविर में सैकड़ों लोग पहुंचे, 6 संदिग्ध

रबूपुरा। कोविड़ 19 महामारी के बढ़ते प्रकोप एवं बीमारी की कड़ी तोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगा कर जांच का सिलसिला शुरू हो गया हैं। इसी क्रम में रविवार को क्षेत्र के गांव भोयरा में शिविर आयोजित कर सैंकड़ों लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। जिसमें 6 व्यक्तियों में वायरस के लक्षणों की आशंका को देखते हुए उन्हें कन्र्फमेशन जांच (आरटीपीसीआर) के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में भी घर-घर जाकर सर्वे शुरू किया है। कार्यवाहक मुख्य चिकित्सका अधिकारी नेपाल सिंह के मुताबिक बीमारी से निपटने के लिए सरकार अथक प्रयास को सार्थक करने तथा इसकी जांच के लिए टेस्ंिटग प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। ग्रामीण क्षेत्र में भी शिविर लगाकर जांच की जा रही है ताकि संक्रमितों की पहचान कर समय पर उनका उपचार किया जा सके। रविवार को रबूपुरा के गांव भोयरा के प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगाकर लगभग दो सौ से अधिक लोगों की जांच की गई। जिसमें 6 व्यक्तियों में कोरोना वायरस जैसे लक्षण मिले हैं तथा उन्हें कन्र्फमेशन जांच के लिए भेजा गया है तथा क्षेत्र के समस्त गांवों में विभागीय टीमों द्वारा कैम्प लगाकर शीघ्र ही जांच कराई जायेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *