वकील पर कार सवारों ने की फायरिंग, पांच के खिलाफ पुलिस से की शिकायत

 

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक वकील पर कार सवार बदमाशों ने गोली चला दी। हालांकि गनीमत रही कि पीड़ित बाल-बाल बच गया। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये। पीड़ित ने 5 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बीरमपुर निवासी एड़0 कपिल छौंकर ने पुलिस से शिकायत की है कि शनिवार को वह जेवर न्यायालय के अपने घर लौट ही थे कि तभी अचानक वहां एक स्फिट कार आई और उसमें सवार बदमाशों ने उसे जान से मारने की नियत से अवैध हथिरयारों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया। आरोप है कि परिजन व ग्रामीणों को मौके की तरफ आता देख आरोपी कार लेकर फरार हो गये। पीड़ित वकील ने पड़ोसी गांव निवासी 5 युवकों को नामजद करते हुए कार्यवाई की मांग की है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *