संदिग्ध परस्थिति में महिला गायब, महिला के भाई ने थाने में की शिकायत

 

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव से एक महिला के संदिग्ध परस्थिति में गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। काफी तलाश के बावजूद भी कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़िता के पिता ने खुर्जा निवासी एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस छानबीन में जुटी है। जानकारी अनुसार गांव कादलपुर निवासी व्यक्ति का आरोप है कि शादी के बाद करीब एक वर्ष पूर्व उसकी पुत्री का तलाक हो गया था। जिसके चलते वह अपने मायके में रह रही थी। एक माह पूर्व वह अचानक घर से कहीं चली गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे काफी तलाश किया तो पता चला कि खुर्जा के अगोरा निवासी एक व्यक्ति उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। अब उक्त व्यक्ति व उसकी पत्नी ने पीड़ित की पुत्री को गायब कर रखा है। पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *