लोगों को माह में एक दिन साइकिल चलाने के लिए गया प्रेरित
ग्रेटर नोएडा। दुनिया भर में “वर्ल्ड कार फ्री डे” हर वर्ष 22 सितम्बर को मनाया जाता है। लोगों को इस बारे में जागरूक करने के लिए, साइकिल चालक महापौर दीपेन्द्र सेजलपाल और ग्रेटर नोएडा साइक्लो हॉलिक्स के संस्थापक रेणु और अनुपम के साथ नोएडा के विभिन्न साइकिल चालकों ने रैली में भाग लिया। एसपी ग्रामीण, गौतमबुद्ध नगर कुमार रणविजय सिंह मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए, जिन्होंने न केवल 25 किलोमीटर की दूरी तय की, बल्कि प्रतिभागियों को पर्यावरण के प्रति जागरुक की भी किया। इस साइक्लोत्थान में जीएल बजाज के छात्रों ने भी बहुत उत्साह से सवारी पूरी की जो 5-30 बजे पारी चौक से शुरू हुई। ग्रुप कैप्टन विजय इंगले और डॉ. मुकुल गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम से लोगों ने आशा की है कि विश्व कार मुक्त दिवस पर्यावरण की देखभाल करने में सक्षम होने के लिए शहरों के लोगों में मजबूत सामाजिक संदेश भेजेगा और वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में योगदान के लिए लोगों को साइकिल का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…