" data-ad-slot="">

चार  गुना मुआवजे लेकर बाजार बंद, टोल प्लाज जाम करने जा रहे किसान गिरफ्तार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबुपुरा-जेवर। जेवर एयरपोर्ट का 4 गुना मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को जेवर का बाजार बंद कराने व जेवर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को जिला प्रशासन ने रोक लिया। इससे किसानों व अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। यहाँ 50 किसानों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। वहीं जेवर एयरपोर्ट किसान संघर्ष समिति ने अधिकारियों पर मनमानी व धोखादेने का आरोप लगाया है। जेवर के गांव दयानतपुर में पिछले एक साल से जेवर एयरपोर्ट किसान संघर्ष समिति द्वारा एयरपोर्ट का 4 गुना मुआवजे आदि मांग को लेकर धरने पर है।

किसानों को रोकने जाती पुलिस

इसी मांग को लेकर सोमवार को समिति के सैंकड़ों कार्यकर्ता ट्रैक्टर व बस में सवार होकर जेवर की मार्किट बंद कराने व यमुना एक्सप्रेस वे का जेवर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने के लिए जेवर आने लगे। लेकिन किसानों को रोकने के लिए पहले से जिला प्रसाशन की ओर से एयरपोर्ट के डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह, एडीएम, एसडीएम जेवर गुंजा सिंह, सीओ शरद चंद शर्मा भारी पुलिस बल के साथ गांव ढूढेरा पर तैनात हो गए। जैसे ही किसान वहां बस व  ट्रैक्टर लेकर पहुंचे तो पुलिस बल ने उनको रोक दिया और किसानों से वापस जाने के लिए कहा, लेकिन किसान नही माने। जिसपर उनको गिरफ्तार कर लिया गया। करीब 50 किसानों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। वहीं समिति के अध्यक्ष अजय प्रताप का आरोप है कि उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंद कराने व टोल प्लाजा को बंद किये जाने को लेकर एक सप्ताह पूर्व ही जिला प्रशासन को बता दिया था। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था दिए जाने की मांग की थी। उन्होंने उनके साथ धोखा किया गया और उनके साथ गाली गलौच, झूठे मुकदमे में फंसाने, आदि डरा धमका कर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि अब उनका धरना दयानतपुर के साथ ही पुलिस लाइन में भी अनिश्चित कालीन चलेगा। बतादें की रविवार को समिति के कार्यकर्ताओं ने जेवर की मार्किट बंद किये जाने व यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किए जाने की घोषणा की थी। सोमवार को समिति के धरने का एक वर्ष पूरा हो रहा था। इनके लिए वह रविवार को कस्बा जेवर की मार्किट पहुंचे और यहां दुकानदारों से सोमवार को दुकान बंद रखने की अपील की थी। जब इसकी सूचना तहसील प्रशासन को हुई तो एसडीएम गुंजा सिंह भारी पुलिस बल के साथ कस्बे की मार्किट में पैदल मार्च निकाला और दुकानदारों से किसी के दवाब में आकर बाजार बंद न करने की अपील की थी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>