" data-ad-slot="">

वर्ड क्लास फिल्मसिटी में क्या रहेगा खास…यमुना क्षेत्र में बनेगा वर्ड क्लास इलेक्ट्रानिक सिटी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

लखनऊ/ ग्रेटर नोएडा,22 सितम्बर। फिल्म सिटी के निर्माण की दिशा को मूर्त रुप में देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों एवं फिल्म निर्माताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में अभिनेता परेश रावल, अनुपम खेर, कैलाश खेर, सुभाष घई, डेविड धवन और विवके अग्निहोत्री ने फिल्म सिटी निर्माण को लेकर अपने सुझाव दिए। यूपी में फिल्म सिटी की घोषणा के साथ ही इस पर तेजी से काम हो रहा है। फिल्म सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर 1000 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। बॉलीवुड के टॉप चेहरों संग सीएम योगी की बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे पर फिल्म सिटी के लिए जगह प्रस्तावित की गई है।
फिल्म सिटी के साथ विश्वस्तरीय इलेक्ट्रॉनिक सिटी का होगा निर्माण
सीएम योगी ने कहा कि यह सिर्फ फिल्म सिटी तक सीमित नहीं रहेगा हम वहां वर्ल्ड इलेक्ट्रॉनिक सिटी भी देने जा रहे हैं और एक वर्ल्ड क्लास फाइनेंशियल सिटी भी हम वहीं प्रपोज करने जा रहे हैं जो वहां से हर आर्थिक और वित्तीय गतिविधियों का संचालन कर सके। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 18 सितंबर को फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया था।
फिल्म सिटी को पांच जोन में किया है विभाजित
पांच जोन में फिल्मसिटी को बांटा गया है जिसमें इंटरेंस ऑफिस, शूटिंग एरिया एवं आवासीय क्षेत्र, थीम पार्क, आउटडोर लोकेशंस, यूनिवर्सिटी एवं स्टूडियो और एयरपोर्ट होंगे। इसमें फिल्म प्रोडक्शन, स्टूडियो, आउटडोर लोकेशन, पोस्ट प्रोडक्शन, स्पेशल एफेक्ट स्टूडियो. होटल, क्लब हाउस, गांव,वर्कशाप, पर्यटन एवं मनोरंजन, फिल्म यूनिवर्सिटी, रिटेल एवं शॉपिंग स्थल, फूड कोर्ट, मनोरंजन पार्क, हॉस्पिटिलिटी, कंवेंशन सेंटर और खेल के मैदान होंगे।
– यूपी सरकार की फिल्म सिटी से जुड़ी महत्वूपर्ण बातें
उत्तर प्रदेश सरकार ने जो फिल्म सिटी प्रस्तावित की है उसमें फिल्म निर्माण से जुड़े सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 1000 एकड़ में बनने वाली इस फिल्म सिटी में कई स्टूडियो, सेट्स, बैकलॉग और फिल्म के प्रोडक्शन एवं पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस फिल्म सिटी में एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग एवं टेलीविजन प्रोडक्शन का काम होगा।
-फिल्म प्रोडक्शन की सभी सुविधाएं
फिल्म सिटी में कई स्टूडियो बनाए जाएंगे। इनमें राज्य की कला को प्रदर्शित करने वाले स्टूडियो होंगे। स्टूडियो ऐसे भी होंगे जिन्हें जरूरत के हिसाब से छोटा और बड़ा बनाया जा सकेगा। फिल्म निर्माताओं को एक ही छत के नीचे प्री-प्रोडक्शन, प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन की सुविधाएं मिलेंगी। स्डूडियो में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जाएगा। फिल्म यूनिवर्सिटी में राज्य की कला एवं कौशल को प्रदर्शित करने वाली चीजें होंगी। यहां छात्रों को मीडिया के पेशवर लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। यहां सीखने एवं काम करने का एक जीवंत माहौल मिलेगा। इस फिल्म सिटी का इस्तेमाल केवल फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों के लिए नहीं बल्कि पर्यटन स्थल एवं मनोरंजन के एक केंद्र के रूप में भी होगा। इसमें गॉर्डन, लैंडस्केप, मनोरंजन पार्क, प्रतिमाएं, होटल, रेस्तरां और शॉपिंग की जगहें होंगी। फिल्म सिटी में विश्व स्तरीय म्यूजियम होगा। यह भारतीय सिनेमा की पूरी विरासत को प्रदर्शित करेगा। इसमें फिल्म अर्काइव और फिल्म प्रोसेस से जुड़ी चीजें भी होंगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

5 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>