" data-ad-slot="">

यमुना के सेक्टर 21 में बनेगी फिल्म सिटी, लोगों में उत्साह, क्षेत्र के विकास के साथ हजारों को मिलेगा रोजगार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

मुख्यमंत्री के फैसले की लोगों ने की सराहना, भूमि दरों में उछाल आने की जताई उम्मीदः
ग्रेनो/रबूपुरा। जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद अब गौतम बुद्ध नगर के यमुना विकास प्राधिकरण प्रस्तावित सैक्टर 21 में यमुना एक्सप्रेस वे किनारे सैंकड़ो एकड़ में बनने वाली विश्वस्तरीय फिल्म सिटी का रास्ता मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक के बाद पूरी तरह साफ हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों में बेहद उत्साह नजर आ रहा है। प्रदेश के विकास के लिए उठाये गये इस कदम के लिए चहंु ओर मुख्यमंत्री के इस कदम की सरहाना हो रही है। लोगों का मानना है कि ब्रज भूमि के समीप यह फिल्म सिटी तो यूपी की होगी लेकिन पूरी दुनिया इसे अपना मानेगी और यह विशेष पर्यटक स्थलों की भांति दुनिया को आकर्षित करने वाली होगी तथा साथ ही क्षेत्र में हजारों रोजगारों का भी सृजन हो सकेगा। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से नोएड़ा में फिल्म सिटी बनाने के लिए तीनों प्राधिकरणों से प्रस्ताव मांगा गया था। जिसमें नोएड़ा, ग्रेटर नोएड़ा व यमुना विकास प्राधिकरण ने विभिन्न स्थानों पर फिल्म सिटी बनाने के लिए भूमि चिन्हित कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माताओं व अन्य फिल्मी हस्तियों के साथ अहम बैठक कर मंगलवार को यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा चिन्हित की भूमि प्रस्तावित सैक्टर 21 में फिल्म सिटी बनाने के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी। अधिकारियों के मुताबिक यह फिल्म सिटी जेवर में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट से थोड़ी दूरी पर होगी। चिन्हित भूमि में 780 एकड़ जमीन औद्योगिक है और 220 एकड़ जमीन काॅमर्शियल होगी तथा मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इसका निर्माण तत्परता से किया जायेगा। खेड़ा अंड़रपास के समीप है सैक्टर 21ः- यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित सैक्टरों के मुताबिक गांव मिर्जापुर के समीप सैक्टर 20, गांव रौनीजा के आस-पास सैक्टर 22 प्रस्तावित हैं, जिनमें सड़क, नाली, लाईट आदि विकास का काफी तेजी से कार्य हो रहा है। इसी अनुरूप यमुना एक्सप्रेस वे के गांव खेड़ा मौहम्दाबाद अंड़र पास के समीप से सैक्टर 21 की शुरूआत होती है तथा लगभग रबूपुरा, भाईपुर, फलैदा व खेड़ा के मध्य की जमीन चिन्हित है। जमीनों की कीमत में आ सकता है उछालः- यूं तो जनपद में भूमि दर पहले से ही आसमान छू रहीं हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोविड़ 19 महामारी व लाॅकडाउन के कारण इनमें काफी गिरावट आ चुकी थी। महीनों बीत जाने के बाद धीरे-धीरे प्रस्तावित योजनाओं समेत अन्य कार्य पटल पर आने शुरू हुए। इसी के साथ मंगलवार को यमुना विकास प्राधिकरण के सैक्टर 21 में फिल्म सिटी बनाये जाने की योजना पर मोहर लगने के बाद एक बार फिर जमीन की कीमतों में भारी उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारों का कहना है कि फिल्म सिटी निर्माण प्रारम्भ होते ही आस-पास भूमि खरीद-फरोख्त भी गति पकडेगा, जिससे जमीन की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged’ का आयोजन, Kyndryl के साथ हुआ महत्वपूर्ण समझौता

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में Kyndryl एवं AWS Academy के सहयोग से 'AI…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने ओप्पो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा,29 जून। विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा उन्हें व्यावहारिक…

3 days ago

राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 एवं मीडिया विषय पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक

नई दिल्ली। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक…

3 days ago

एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रचा नया इतिहास: स्वायत्त (Autonomous) दर्जा, NAAC मान्यता, AI-सक्षम कैंपस और 90% प्लेसमेंट किया हासिल

ग्रेटर नोएडा,29 जून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट…

3 days ago

विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET) का हुआ भव्य उद्घाटन, शामिल हुए शिक्षाविद, उद्योग व कॉर्पोरेट जगत के लोग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित टिवोली में विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET)…

4 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  की उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चतुर्थ संस्करण की घोषणा

UPITS 2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक उत्कृष्टता, निवेश क्षमता एवं वैश्विक व्यापारिक नेतृत्व का बनेगा…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>