" data-ad-slot="">

वायस कमांड वाईफाई व ब्लूटूथ से नियंत्रित होगा घर का एलईडी बल्ब

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-मेकइन इंडिया के तहत अपने देश में तैयार किया जा रहा है एलईडी बल्ब

-चेहरा और मौसम देखकर बदल जाती है कमरे की लाइट

ग्रेटर नोएडा,14 नवम्बर। बदलते दौर के साथ जहां लोग स्मार्ट हो रहे हैं, उसी के अनुसार लोगों में सुख सुविधाएं की जरुरत पड़ रही है, जिसमें सहायक बन रहा है तकनीकी। इंडिया एक्सपोमार्ट में चल रहे एलईडी एक्सपो चल रहा है जिसमें स्मार्ट लाइट का प्रदर्शन किया गया है, आप घर बैठे लाइट जला सकते हैं और लाइट का कलर भी अपने मन मुताबिक बदल सकते हैं। घर में हैं तो ब्लूटूथ से बल्ब को नियंत्रित कर सकते हैं, अगर घर के बाहर हैं तो गूगल एप्प के माध्यम से वाई-फाई से नियंत्रित कर सकते हैं, जिसके लिए घर में सिर्फ एक एलईडी बल्ब लगाना होगा, सारी तकनीकी बल्ब में ही समाहित है। मेक इन इंडिया के तहत गुणगांव में इको अर्थ लाइटिंग के तहत एलईडी बल्ब तैयार कर लोगों के घर-घर पहुंचाया जा रहा है। ईको अर्थ इलेक्ट्रानिक्स के निदेशक दिव्यांश बत्रा ने बताया कि समय की मांग के साथ स्मार्ट लाइट की मांग बढ़ी है, वाई-फाई और ब्लूटूथ के माध्यम से एलईडी को कमांड दिया जा सकता है। अब नयी तकनीकी आ गयी है, जिसमें सेन्सर के माध्यम से बल्ब को वायस कमांड दिया जा सकता है, वायस कमांड से 16 मिलियन बल्ब का कलर बदल सकते हैं और अपनी इच्छा अनुसार लाइट देश के किसी भी कोने में बैठकर जला और बंद कर सकते हैं। वहीं जर्मनी की कंपनी इजीलक्स ने एलईडी लाइट का प्रदर्शन किया है जो मौसम के अनुसार लाइट का रंग बदल जाता है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विजू जॉन ने बताया कि कंपनी ने एक ऐसी लाइट तैयार किया है जो सेन्सर के माध्यम से मौसम के अनुसार रंग बदल जाता है, कमरे से बाहर निकले पर कमरे की लाइट बंद हो जाती है और जैसे ही कमरे में प्रवेश करेंगे कमरे की लाइट बाहर के अनुरुप जल जाएगी। इसी के साथ कमरे की लाइट मैन्युअल भी बदल सकते हैं, जिसके लिए कमरे में एक स्विच भी लगा रहता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लुलु ने ग्रेटर नोएडा में  हाइपरमार्केट का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व लुलु के चेयरमैन हुए शामिल

इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत…

13 minutes ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

1 day ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>