" data-ad-slot="">

विदेशी विद्यार्थियों ने जीबीयू में प्रवेश के लिए दिखायी है रुचि

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-सभी कोर्सों के लिए अब तक 1600 से अधिक विद्यार्थियों ने किया आवेदन
ग्रेटर नोएडा,6 अप्रैल। गौतमबुद्ध विवि में आगामी सत्र के लिए विद्यार्थियों में रुचि दिख रही है, जिसमें विदेशी छात्रों की आवेदन की संख्या अब तक लगभग 150 तक पहुंच चुकी है और विश्वविद्यालय इसकी और अधिक होने की उम्मीद कर रहे। विदेशों से आवेदनों में सबसे से ज्यादा आवेदन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वियतनाम एवं म्यांमार से ही है और वो भी बौद्ध अध्ययन संकाय के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए ही है। इन दो देशों के अलावा थाईलैंड, कम्बोडिया, लॉओस, इत्यादि साउथ ईस्ट एशिया के देशों से है। विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के लिए भी विदेशों से आवेदन आ रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या बौद्ध अध्ययन विभाग के आवेदनों की संख्या से काम है। एशियाई देशों के अलावा अफ्रीका के विभिन्न देशों से भी आवेदन आ रहे हैं लेकिन वो सारे के सारे इंडियन कांउन्सिल ऑफ कल्चरल रिलेसन्स, भारत सरकार की तरफ से आ रही है। आईसीसीआर से आने वाले आवेदनों में भी बौध अध्ययन विभाग के विभिन्न कोर्सेज में ज्यादा मात्रा में आवेदन है। आईसीसीआर वाले आवेदनों में बौद्ध अध्ययन के बाद जिन संकायों में आवेदन आए हैं वो हैं ह्यूमेनिटीज एवं सोशल साइन्स, इंजीनिरिंग, आईसीटी, मैनेजमेन्ट, इत्यादि के विभाग प्रमुखता से हैं। कुल विदेशी आवेदनों की संख्या-100 पर कर चुकी है और इनकी संख्या में और वृद्धि की उम्मीद की जा रही है और इसका मुख्य कारण है विश्वविद्यालय द्वारा आईसीसीआर एवं आईबीसी (इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फेडरेशन) से संबद्धता। यहां यह बताना न्यायोचित होगा की इन संस्थाओं द्वारा विदेशी छात्रों को भारत में बौध अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित ही नहीं किया जाता अपितु छात्रवृत्ति भी प्रदान करती है। अतः विदेशी छात्रों में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में अध्ययन हेतु इस वर्ष रूचि बधी है। विदेशी छात्रों द्वारा आवेदनों की संख्या 150, बौध अध्ययन में 100 से अधिक, भारतीय छात्रों के आवेदनों की कूल संख्या-1500 के करीब हैं। स्नातक कार्यक्रमों में 800, स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में 350, पीएचडी-एमफिल-250। कुल मिलाकर अब तक कुल संख्या 1600 से अधिक है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>