" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

विद्युत उपकेन्द्र पर भाकियू एकता ने दिया धरना

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

रबूपुरा। विद्युत समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भाकियू एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए जेई राजकुमार व राजस्व प्रभारी सतेन्द्र को अपने बीच बिठा लिया। सूचना पकार मौके पर पहुंचे एसडीओ प्रेमशंकर ने लोगों को समझा-बुझाकर जल्द समाधान का आश्वास देते हुए धरना समाप्त कराया। संगठन के लोगों का कहना है कि उपभोक्ताओं के बिलों भारी त्रुटियां हैं। घरेलू कनैक्शन पर वर्ष भर का बिल लाखों में पहंुच रहा है तथा परेशान किसान व उपभोक्ता उसे सही कराने के लिए महीनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आबादी के उपर से गुजर रही विद्युत लाईन आये दिन हादसों का कारण बन रही हैं तथा बार-बार विभाग को अवगत कराने के बावजूद भी उन्हें नहीं हटाया जा रहा है। ऐसी ही अनेकों समस्याओं से उपभोक्ता जूझ रहा है लेकिन विभागीय अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रही। अगर समस्याओं को अतिशीघ्र निदान नहीं किया तो विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान धर्मसिंह, महेश, संतोष, ओमदत्त, सतेन्द्र, चेतन, सुभाष, नत्थी, सरोज, उर्मिला, रजनी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>