ग्रेटर नोएडा,29 नवम्बर। कॉर्नरस्टोन इंडिया फाउंडेशन ने दिव्यांग बच्चों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए वार्षिक खेल कार्निवल का आयोजन किया। इस आयोजन में दिल्ली एनसीआर के 15 विशेष और समावेशी स्कूलों के 175 डिफरेंटली एबल्ड बच्चे शामिल हुए। इस कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा के 7 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 56 छात्र स्वयंसेवकों, कैडेन्स डिजाइन सिस्टम के 40 से अधिक वालिन्टियर्स और तीन विश्वविद्यालयों के छात्र भी शामिल थे।इसस दौरान सोडेक्सो द्वारा बच्चों को भोजन प्रदान किया गया था। इस दौरान 29 प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम और सात मजेदार गतिविधियां थीं।
सीमा वेदान्तम कार्नर स्टोन की संचालिका ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य आकर्षण दिव्यांगों के क्षेत्र में उत्कृष्टता का पुरस्कार था और इसे आत्मकेंद्रित के क्षेत्र में काम करने वाली आशीष फाउंडेशन की संस्थापक सदस्य गीता मोंडोल को दिया गया था। इस कार्यक्रम में कई विद्यालयों के प्रधानाचार्या व शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। एक बैंड जिसमें डिफरेंटली एबल्ड चिल्ड्रन- सुपरफॉर्मर्स- शामिल थे, जिसने दर्शकों को अपनी अद्भुत धुनों से मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान बच्चों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ सम्मानित किया गया। शॉटपुट में 1.5 किलोग्राम वर्ग में जी.डी. गोयनका स्कूल के अनमोल दत्ता ने स्वर्ण पदक जीता।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…