रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत मामूली विवाद के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को कमरे में बंद कर युवक के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। शोर-शराबा सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा खोलकर पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। बताया जाता है कि पुलिस टीम ने काफी दूर तक जंगल में उसका पीछा किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उधर पुलिस ऐसे किसी मामले की जानकारी सें इंकार कर रही है। एक गांव निवासी व्यक्ति का पचोकरा निवासी एक व्यक्ति से पैसों के लेन-देन चल रहा है जिसके कारण उक्त व्यक्ति के पुत्र ने गाली-गलौच व अभ्रदता कर दी। मामले की पुलिस से शिकायत की गई तो शनिवार दोपहर पुलिस उक्त युवक के घर जा पहुंची और उसे दबोच लिया। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा पकड़ा गया युवक दीवार कूदकर घर के बाहर निकला और बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर पुलिस टीम को अंदर बंद कर दिया। शोर-शराब सुन पडोसी मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला तथा पुलिस अपनी जान बचाकर बैरंग लौट आई।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…