ग्रेटर नोएडा,18 अगस्त।विशाल युवा हिंदू वाहिनी की टीम ने जिलाधिकारी से सुदीक्षा भाटी के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने व मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच कराने के लिए मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ममता भाटी ने बताया कि आरोपी तो बिल्कुल सही पकड़े गए हैं, लेकिन बहुत ही हल्की धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिसमें वह एक ही दिन में जमानत पर बाहर आ जाएंगे और छेड़छाड़ वाली बात को बिल्कुल दरकिनार कर दिया गया है। आखिर अपराधियों के साथ इतनी हमदर्दी क्यों। इस पर जिलाधिकारी गौतम बुध नगर ने 2 दिन के अंदर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया तथा बताया कि एसआईटी टीम ने पूरी जांच की है और जांच अभी भी चल रही है, दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान रजनीश गुर्जर राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ रेखा गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ ज्योति सिंह, जिलाध्यक्ष गौतमबुध नगर महिला प्रकोष्ठ आदि उपस्थित रहे।
विशाल युवा हिंदू वाहिनी ने सुदीक्षा के परिवार को आर्थिक मदद व मामले की गहनता से जांच के लिया की मांग






