" data-ad-slot="">

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आईटीएस डेन्टल कॉलेज में ऑनलाइन बेबिनार का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-भारत में लगभग 74.9 प्रतिशत पुरुष तथा 20.3 प्रतिशत महिलाएं धूम्रपान का करती हैं सेवन

ग्रेटर नोएडा,31 मई। आईटीएस डेन्टल कॉलेज की पूर्व छात्रा एवं रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, इंफाल के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की असिस्टेन्ट प्रोफेसर डॉ. सुमेधा कुशवाहा ने विश्व तम्बाकू दिवस के अवसर पर लोगों को तम्बाकू की लत से छुटकारा पाने के तरीकों पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के लगभग 70 शिक्षकों एवं 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। डॉ. कुशवाहा ने बताया कि तम्बाकू व धूम्रपान के सेवन से होने वाली बीमारियों जैसे कैंसर, दमा, रक्तचाप और नपुंसकता आदि के जानकारी के अभाव में भारत वर्ष में प्रति वर्ष लाखों की मौत हो जाती है। तम्बाकू एवं नशे की लत अधिकतर किशोरावस्था में ही लगती है, यदि इसी समय लोगों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में सही जानकारी प्रदान कर दी जाय तो उनको इस लत से बचाया जा सकता है। डॉ. कुशवाहा ने बताया कि तम्बाकू व धूम्रपान के सेवन से भारत देश में लगभग 74.9 प्रतिशत पुरुष तथा 20.3 प्रतिशत महिलाएं धूम्रपान का सेवन करती हैं। डॉ. कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में कहा कि धूम्रपान से होने वाली बीमारी मुख्यतः मुख कैंसर के रोकथाम में दांतों के डाक्टरों की भूमिका बड़ी अहम होती है, क्योंकि ज्यादातर मरीज दांतों के इलाज हेतु जब डेन्टिस्ट के पास जाते हैं तो वे मरीज के मुख का प्राथमिक निरीक्षण करते हैं। इसकी जानकारी सही समय पर मरीजों को देते हुए उनको सम्बंधित विशेषज्ञ के पास भेजकर सही समय पर इलाज कराने की सलाह देकर उनकी जान बचाई जा सकती है। इस सम्बन्ध में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सचित आनन्द अरोरा ने कहा कि दंत चिकित्सक होने के कारण हम सभी की ये नैतिक जिम्मेदारी होती है कि संस्थान में इलाज हेतु आए हुए मरीजों द्वारा यदि धूम्रपान या तम्बाकू का सेवन किया जा रहा हो तो भविष्य में इससे होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराए तथा धूम्रपान छोड़ने हेतु उन्हें प्रेरित करें। संस्थान के वाइस चेयरमैन सोहिल चड्ढा और सचिव बी.के. अरोड़ा ने संस्थान के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हे कहा कि आईटीएस परिवार हमेशा से ही गरीब मरीजों व समाज के हितों के लिए प्रयास करता रहा है और भविष्य मे भी आगे बढ़कर करता रहेगा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>