विश्व रक्तदान दिवस पर रोटरी क्लब ग्रेनो ने व्यापार मंडल कासना के सहयोग से लगाया रक्तदान शिविर

विश्व रक्तदान दिवस पर रोटरी क्लब ग्रेनो ने व्यापार मंडल कासना के सहयोग से लगाया रक्तदान शिविर

ग्रेटर नोएडा,14 जून। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने व्यापार मंडल कासना के सहयोग से विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर लगाये गये, शिविर में 48 बहुमूल्य यूनिट एकत्रित किये। क्लब अध्यक्ष डॉ. के.के. शर्मा ने बताया कि व्यापार मंडल कासना के अध्यक्ष रघुराज भाटी ने रक्तदान कर कैम्प की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि व्यापारी अनिल तायल ने पिछले एक सप्ताह से व्यापारियों से जनसंपर्क कर उन्हें रक्तदान के लिये प्रेरित किया। उनके बेटे व बहु ने भी रक्तदान किया। कासना में पहली बार लगाये गये शिविर में 60 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 12 लोग विभिन्न कारणों से रक्तदान नही कर सके।

विश्व रक्तदान दिवस पर रोटरी क्लब ग्रेनो ने व्यापार मंडल कासना के सहयोग से लगाया रक्तदान शिविर

पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने स्वयं भी रक्तदान किया तथा बताया कि रोटरी क्लब द्वारा द्वारा पिछले 1 महीने में ये पांचवा रक्तदान शिविर लगाया गया था। रोटरी क्लब द्वारा इन सभी कैंपो में कुल मिलाकर 216 बहुमूल्य यूनिट एकत्र कर कई लोगों के जीवन को बचाने में अपना योगदान किया। पूर्व अध्यक्ष विनोद कसाना ने बताया कि ऐसी विषम परिस्थितियों में कासना व्यापार मंडल के व्यापारियों ने “विश्व रक्तदान दिवस” के अवसर पर रक्तदान महादान को चरितार्थ करते हुए बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। उन्होंने बताया आज के कैम्प में 48 में से 30 डोनर ऐसे थे, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया। शिविर में अनिल तायल, विनोद कसाना, अमित राठी, विनय गुप्ता, रघुराज भाटी, निश्चल तायल, जगत सिंह, योगेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राजीव राठी व डॉ. संजय भाटी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *