" data-ad-slot="">

विश्व हिन्दू परिषद गौतम नगर का धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम का हुआ आयोजन, देश हित में किए कार्यों की हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,6 दिसम्बर। सेक्टर सिग्मा-प्रथम स्थित ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में विश्व हिन्दू परिषद के गौतम नगर जिला गौतमबुद्ध नगर विभाग ने धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लगभग 50 कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। सभी कार्यकर्ताओं ने धर्म रक्षा निधि में गुप्त राशि का सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन गौतम नगर के मठ मंदिर प्रमुख सूरज ने किया। मुख्य वक्ता मेरठ प्रान्त के सह प्रान्त प्रचार प्रमुख अवधेश पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर विश्व हिन्दू परिषद की संरचना व उसके कार्यो की विवेचना समझाई। पांडेय ने संघ और विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा देश में किये गए कार्यों के उदाहरणों के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को समाज से जुड़ने व समाज में समरसता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि में योगदान से संबंधित जानकारी दी। मुख्य अतिथि जिला धर्म प्रसार प्रमुख लायकराम ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्तियों से अवगत कराया। साथ ही समाज को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संरक्षक व जीएनआईओटी कॉलेज के चेयरमैन राजेश गुप्ता भी मंच पर उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में संगठन के गौतम नगर जिला गौतमबुद्ध नगर के मंत्री करन कपूर, उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, सह मंत्री राघवेंद्र त्रिपाठी, प्रचार प्रमुख भानु प्रताप सिंह, समरसता प्रमुख गुरजीत सिंह, सेवा प्रमुख विवेक राजपूत, बजरंग दल नगर संयोजक अभिषेक यादव समेत अन्य कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। साथ ही म्यू-1 निवासी अशोक मिश्रा के नए दायित्व की घोषणा की गई। जिसमें उन्हें नगर उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>