ग्रेटर नोएडा,6 नवम्बर। गौतमबुद्ध विश्वादयालय के आर्किटेक्चर और नगर नियोजन विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय के सहयोग से किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ स्कूल ऑफ़ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर दिल्ली के संचालक प्रोफ़ेसर पी एस राउ के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इन्स्टीटूट ऑफ़ टाउन प्लानिंग इंडिया के अध्यक्ष डा. डी.एस. मेषराम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद शर्मा ने दीपक प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया तथा संभाषण द्वारा नए दृष्टिकोण की अपील की, जिसमें इमारतों में निःशक्तजन सुलभता से सुगमता से आवागमन कर सकें और प्रत्येक विकास कार्य का हिस्सा बन सके। कोविद-19 के चलते यह कार्यशाला जो कि मार्च में प्रस्तावित थी, नौ माह तक इसका आयोजन टाल दिया गया। अनलॉक की गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यशाला का उद्घाटन आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली के विषय विशेषज्ञ ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। डीन एकेड़मिक़्स प्रो.एन.पी. मलकानिया, प्रो पी.के. यादव ड़ीन स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग, डीन स्कूल ऑफ़ आईसीटी प्रो. संजय शर्मा ने कार्यक्रम में भाग ले कर गणमान्य अतिथियों के साथ प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यक्रम की संयोजिका व आर्किटेक्चर विभाग के प्रमुख डॉ. निर्मिता मेहरोत्रा ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…