वैदिक परम्परा के तहत महर्षि पाणिनी धर्मार्थ ट्रस्ट गुरुकुल में मनाया गया गुरुपूर्णिमा

महर्षि पाणिनी धर्मार्थ ट्रस्ट

ग्रेटर नोएडा,5 जुलाई। महर्षि पाणिनी धर्मार्थ ट्रस्ट के सहयोग से निःशुल्क रुप से चल रहे गुरुकुल प्रांगण में गुरुपूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। गुरुपूजन के उपरांत गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने इस वैश्विक महामारी कोरोना के विषम परिस्थिति में भी संयम व धैर्य पूर्वक ईश्वर की आराधना तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने को कहा।

महर्षि पाणिनी धर्मार्थ ट्रस्ट 

उन्होंने कहा कि आज गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अगले एक महीना श्रावण मास में कोरोना से जंग जीतनी है। गुरुकुल नरेन्द्रांद सरस्वती महाराज ने भारतीय परम्पराओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

महर्षि पाणिनी धर्मार्थ ट्रस्टमहर्षि पाणिनी धर्मार्थ ट्रस्ट

प्रो. सहसराम त्रिपाठी ने गुरु के महत्व को बताया। गुरुकुल के संरक्षक वी.पी. नवानी ने वृक्षारोपण भी कराया और कहा कि वृक्ष हमारे लिए सबसे अनमोल रत्न है। हवन भण्डारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपस्थित महानुभाव गुरुकुल आचार्य प्रेमकांत शर्मा, कपिल, महेश, प्रवीन सक्सेना, राजीव तिवारी, अरविन्द सिंह, हर्ष चौधरी, वेद प्रकाश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *