" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

शहर में बनेगा वेंडिग जोन, रेहड़ी पटरी, ठेली व साप्ताहिक बाजार ने लिए होगा स्थान निश्चित, सीईओ ने सेक्टरों का किया दौरा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,1 दिसम्बर। देश के स्मार्ट शहरों में ग्रेटर नोएडा शहर की पहचान होती है, लेकिन शहर में अवैध तरीके से रेडड़ी पटरी और खोखे वाले शहर की खूबसूरती को धूमिल कर रहे हैं। शहर में वेन्डर जोन बनाने के लिए सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नरेन्द्र भूषण ने अधिकारियों के साथ दौरा किया। इस दौरान सीईओ के साथ प्राधिकरण के परियोजना विभाग, नियोजन विभाग, अर्बनविभाग के अधिकारियों तथा वास्तु मण्डल कन्सलटैन्ट के साथ ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में वेंडर जोन विकसित किये जाने हेतु विभिन्न आवासीय सेक्टरों का दौरा किया।जिसमें मुख्य रूप से ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टर-बीटा-1, 2, अल्फा-1, 2 आदि का भ्रमण किया गया। जिसमें ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में वेन्डर्स जोन्स विकसित किये जाने के लिए स्थान चिन्हिकरण कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। वेन्डर्स जोन्स के अन्तर्गत 800 मीटर से 2000 मीटर के मध्य के स्थान चिन्हित किये जायेंगे। प्राधिकरण ने विभिन्न वेडिंग जोन विकसित करने के लिये वास्तु मण्डल कन्सलटैन्ट को नियुक्त किया गया है।
1. स्थायी वेडिंग जोन-जिसके अन्तर्गत स्थायी वेडिंग जोन-सब्जी मण्डी विकसित की जायेंगी जिसमें सेक्टरों में चिन्हीकरण के उपरान्त ऐसे क्षेत्र में विकसित किया जायेगा। जिसमें व्यक्ति/निवासी एक निर्धारित स्थान पर पहुंचकर वेन्डर सब्जीवाले,फलवाले से साग, सब्जी एवं फल आदि क्रय कर सकेगा। उक्त वेडिंग जोन में निर्धारित मानकों के अनुरूप मार्किंग, प्लेटफार्म, शेड तथा सार्वजनिक शौचालय, डस्टबिन,पीने के पानी की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति की सूविधा भी उपलब्ध करायी जानी प्रस्तावित है। जहां पर व्यक्ति सुबह से शाम तक उक्त वेडिंगजोन पर जाकर अपनी आवश्यकतानुसार सामान क्रय कर सकता है।
2. मूविंग वेन्डर्स हेतु-जिसके अन्तर्गत सेक्टर्स में ठेली/रेडीवाले एक निर्धारित स्थान पर निर्धारित समयानुसार अपना सामान विक्रय कर सकेंगे। मूविंग वेन्डर्स के लिये भी स्थान चिन्हित की जाएगी। जिससे कि सेक्टर वासियों को शाम के समय एक ही स्थान पर उक्त सुविधायें उपलब्ध हो सकेगी।
3. साप्ताहिकबाजार/मार्केट-वर्तमान में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार/मार्केट लगती है। उनका सर्वे करते हुये अंतिम कर दिया जायेगा तत्पश्चात अंतिम किये गये स्थान पर चिन्हित किया जायेगा। जिससे कि सेक्टरवासियों को निर्धारित दिन एवं समय पर एक ही स्थान पर स्थानीय बाजार की उक्त सुविधायें उपलब्ध हो सकेगी।
उक्त वेडिंग जोन परियोजना के सर्वे, स्थान चिन्हीकरण आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित सेक्टर के स्टेक होल्डर्स जैसे-आर.डब्लू.ए. के अध्यक्ष एवं महासचिव, दुकानदारों, वेडिंगजोन पॉलिसी के अन्तर्गत गठित समिति के निर्धारित सदस्यों से परामर्श भी लिया जायेगा।

इस दौरान सीईओ के साथ पी.के. कौशिक, महाप्रबन्धक, परियोजना, मीना भार्गव, महाप्रबन्धक, नियोजन, कपिलदेव, वरिष्ठप्रबन्धक, परियोजना, रमेशचन्द्र,वरिष्ठ प्रबन्धक, परियोजना एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged’ का आयोजन, Kyndryl के साथ हुआ महत्वपूर्ण समझौता

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में Kyndryl एवं AWS Academy के सहयोग से 'AI…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने ओप्पो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा,29 जून। विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा उन्हें व्यावहारिक…

3 days ago

राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 एवं मीडिया विषय पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक

नई दिल्ली। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक…

3 days ago

एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रचा नया इतिहास: स्वायत्त (Autonomous) दर्जा, NAAC मान्यता, AI-सक्षम कैंपस और 90% प्लेसमेंट किया हासिल

ग्रेटर नोएडा,29 जून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट…

3 days ago

विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET) का हुआ भव्य उद्घाटन, शामिल हुए शिक्षाविद, उद्योग व कॉर्पोरेट जगत के लोग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित टिवोली में विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET)…

4 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  की उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चतुर्थ संस्करण की घोषणा

UPITS 2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक उत्कृष्टता, निवेश क्षमता एवं वैश्विक व्यापारिक नेतृत्व का बनेगा…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>