" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

विद्युत का तार टूटने से करंट की चपेट में आकर दुधारू पशु की मौत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। अहाते में चारा खा रहे पशुओं पर ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे करंट की चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालक ने विधुत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर मुआवजे की मांग की है। उधर विधुतकर्मियों का कहना है कि फीडर पर किसी वाहन कर टकराने के कारण हादसा हुआ है तथा तार को जोड़ दिया गया है। जानकारी अनुसार गांव मेहंदीपुर निवासी नजरमोहहमद का आरोप है कि मंगलवार को उसके पशु घर पर चारा खा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही लाइन का तार टूटकर कर गिर गया और करंट की चपेट में आकर उसकी भैंस की मौत हो गई। जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई जा रही है। उधर ग्रामीणों का आरोप है विधुत लाइन घनी आबादी से होकर गुजर रही है तथा तार जर्जर हो चुके हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है। कई बार इस प्रकार के हादसे हो होने के चलते पूर्व में भी पशुओं की मौत हो चुकी हैं। विभागीय अधिकारियों से कई बार उक्त लाइन को हटाने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>