" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप पर मामला दर्ज, पिछले 13 माह से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये दर-दर भटक रहा था पीड़ित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

तत्कालीन थाना प्रभारी व विवेचक पर आरोपियों से साठ-गांठ का लगाया आरोप:
रबूपुरा। करीब 13 महीने पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में उच्चाधिकारियों व आयोग के आदेश के बाद मंगलवार को पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार नीलौनी गांव निवासी भारतपाल सिंह का आरोप है कि उसके पड़ोसी गांव मिर्जापुर निवासी कुछ लोगों ने वर्ष 2011 में फर्जीवाड़ा कर उनके प्लाट को बेचने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कुछ दिन बाद जमानत पर जेल से बाहर आकर उक्त लोगो ने प्लाट को कब्जाने का प्रयास किया था। इसी रंजिश के चलते कई बार पीड़ित के घर मे घुसकर मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया था तथा गत 23 सितम्बर 2019 की करीब रात 11 बजे मिर्जापुर गांव निवासी नितिन, मनोज, पप्पू उर्फ राजेश व धर्मेंद्र ने हथियारों से लैस होकर पीड़ित के भाई मोनू व चचेरे भाई दिनेश पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना में दोनों युवकों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई थी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए थे। समूची घटना पीड़ित के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। आरोप है कि, पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से लेकर उच्चाधिकारियों से घटना की शिकायत की। आरपो है बावजूद इसके तत्कालीन थाना प्रभारी विनीत कुमार व घटना के विवेचना कर रहे दरोगा ने आरोपियों से साठ गांठ कर पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नही की तथा अधिकारियों को गलत रिपोर्ट प्रेषित कर मामले को दबाने का प्रयास किया जाता रहा। घटना के करीब 13 महीने बाद मानव अधिकार आयोग के हस्तक्षेप व डीसीपी राजेश सिंह के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>