" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

शादी में हुए हर्ष फायरिंग में दुल्हन का ताऊ घायल, मची अफरातफरी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। बीती रात कस्बा स्थित एक वैवाहिक स्थल में आयोजित शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से दुल्हन का ताऊ घायल हो गया। जिसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई तथा खुशी का माहौल गमगीन हो गया। घायल को आनन-फानन में ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। एक तरफ जहां स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है सीओ जेवर व कोतवाली प्रभारी ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी अनुसार बुधवार शाम कस्बा स्थित मैरिज होम में कस्बा निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की बारात आई थी, जिसमें चढ़त के बाद रात्रि करीब 11 बजे जब अन्य रस्म अदायगी की जा रही थी, तभी एक युवक द्वारा हर्ष फायरिंग की जाने लगी। इसी बीच अचानक हथियार में कारतूस फंस गया, जिसे निकालने के प्रयास करते समय अचानक गोली चल गई और पास बैठे दुल्हन के ताऊ के पैर में जा लगी। घटना से परिजनों में हड़कम्प मच गया और घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि हथियार लाईसेंसी था या अवैध इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। उधर इसी बीच घटन की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद सीओ जेवर व कोतवाली प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित होने व मामला जानकारी में आने के बावजूद भी चंद मिनट बाद ही पुलिस वहां से बगैर कार्रवाई लौट आई। उधर पुलिस ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से साफ इंकार कर रही है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>