" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे़, पांच लोग हुए घायल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के भिड़ने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। घटना में दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हें ग्रेनों के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। उधर पुलिस मामले में जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी अनुसार गांव खेड़ा मौहम्दाबाद निवासी हरिओम व चरणसिंह के बच्चों मे स्कूल से आते समय बुद्धवार को मामूली कहा सुनी हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उस समय समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। बताया जाता है इसी बात को लेकर गुरूवार सुबह बच्चों में फिर विवाद हो गया और दोनो अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दोनों पक्ष के दर्जनों लोग आमने-सामने आकर भिड़ गये और जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें हरि, चरण, अरविंद व दो छात्र घायल हो गये। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांचोपरान्त कार्रवाई की जायेगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>