जयपुर। प्रतिभाशाली मयंक प्रताप सिंह ने राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विसेज (RJS) की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही टॉप कर इतिहास रच दिया है. अब 21 वर्षीय मयंक सबसे कम उम्र के जज बन गए हैं. हाल ही में राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विसेज के परिणाम घोषित हुए हैं। जयपुर के मानसरोवर इलाके में रहने वाले 21 वर्षीय मयंक ने पहली कोशिश में ही यह सफलता हासिल कर ली. उन्होंने इसी साल राजस्थान यूनिवर्सिटी से लॉ की परीक्षा भी पास की है. वस्तुत: इसी साल राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु को कम कर 21 वर्ष कर दिया था. पहले आयु की न्यूनतम सीमा 23 वर्ष थी। भले ही मयंक के पास ये अवसर आयु की न्यूनतम सीमा घटाने के कारण आया, लेकिन मयंक ने प्रथम प्रयास में जज बनकर इस अवसर को इतिहास में बदल दिया। संवाद एक्सप्रेस टीम मयंक जी को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…