" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

हर्ष फायरिंग नहीं, अज्ञात से चली गोली, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। शादी समारोह के दौरान गोली लगने से घायल होने के मामले में पुलिस ने दुल्हन के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओं मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस हर्ष फायरिंग होने का कोई तथ्य सामने नहीं आने का दावा करते हुए जल्द मामले के खुलासे की बात कह रही है। पुलिस अनुसार कस्बा के मौहल्ला शांति नगर निवासी लालसिंह पुत्र महीपाल ने शिकायत की है कि बुधवार को उसकी पुत्री की शादी थी। दुल्हन का ताऊ पीतम सिंह देर शाम समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। तभी वहां से करीब 400 मीटर की दूरी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी और पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गौरतलब है कि बुद्धवार शाम कस्बे में आई एक बारात में गोली लगने से दुल्हन का ताऊ घायल हो गया था। जिसे आनन-फानन में ग्रेनों के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सीओ जेवर व कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पहले तो पुलिस मामले की जानकारी नहीं होने का हवाला देकर मामले को गोल-मोल करती रही। तत्पश्चात मीड़िया में मामला आने के बाद देर रात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। जहां एक तरफ पुलिस अभी भी हर्ष फायरिंग में घायल होने का कोई तथ्य सामने नहीं आने की बात कह रही है तो वहीं दूसरी तरफ सूत्रों का दावा है कि रात्रि करीब 11 बजे एक करीबी रिश्तेदार द्वारा हर्ष फायरिंग करते समय हथियार में कारतूस फंसने पर उसे निकालने के प्रयास में अचानक गोली चल गई जोकि दुल्हन के ताऊ के पैर में जा लगी।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>