" data-ad-slot="">

शारदा देवी की याद में शारदा विवि की कई घोषणाएं, 6 करोड़ रूपए की स्कालरशिप,गरीब को अत्याधुनिक इलाज व विश्व स्तरीय कैंसर अस्पताल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,1 सितम्बर। शारदा विवि के चांसलर पी.के. गुप्ता ने शारदा देवी गुप्ता की पहली पुण्यतिथि पर कई तरह की कल्याणकारी घोषणाएं की। उन्होंने अपनी मां के नाम पर 6 करोड़ रूपए की स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया। इसके साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 20 बेड के अति आधुनिक वार्ड में किफायती दर पर इलाज देने की भी बात कही। शारदा देवी गुप्ता को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन  किया गया,  स्पीक मैके की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भजन गायिका पदमश्री विदुषी सुमित्रा गुहा ने तुलसी, सुर और कबीर के भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने भजनों से सभी मेहमानो को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर शारदा यूनिवर्सिटी के चांसलर पी.के. गुप्ता ने अपनी मां शारदा देवी गुप्ता को श्रद्धांजलि देते हुए सत्र 2020-21 के लिए 6 करोड़ की स्कालरशिप देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की ओर से पहले ही मेधावी छात्रों को स्कालरशिप दी जा रही है। उनकी माँ हमेशा कमजोर वर्गों के बच्चों को आगे बढ़ाने पर जोर देती थीं। इसी वजह से अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने फैसला लिया है कि प्रतिभावान छात्रों को 6 करोड़ की स्कालरशिप दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने कमजोर वर्गों के मेधावी बच्चों को चिह्नित करने का आदेश दिया है। गरीबी और पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए गुप्ता ने कहा की यह मदद बच्चों को बुलंदी पर पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी माँ के नाम पर शारदा अस्पताल, शारदा यूनिवर्सिटी, शारदा ट्रस्ट के अलावा आगरा व मथुरा में शानदार कैंपस हैं, जहां कई कोर्सेज की पढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि इन दिनों कोरोना महामारी का प्रकोप फैला है, ऐसे में कमजोर वर्गों पर आर्थिक बोझ न बढ़े इसके लिए अति आधुनिक 20 बेड के वार्ड में किफायती दर पर मरीज़ों का इलाज होगा। इनमें भर्ती मरीज़ों से केवल 5000 रूपए लिए जायेंगे। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर वाई. के. गुप्ता ने कहा कि शारदा यूनिवर्सिटी के तहत ग्रेटर नोएडा कैंपस में विश्व स्तर का एक कैंसर अस्पताल बनाया जायेगा। अब दिल्ली और एनसीआर के लोगों को इलाज करने के लिए मुंबई या अन्य शहर नहीं जाना होगा। हमलोग इस अस्पताल के लिए अमेरिका के कैंसर इंस्टिट्यूट से टाईअप करेंगे और सस्ते दर पर विश्व स्तर का इलाज मुहैया कराएँगे। उन्होंने ने वीसी और सभी डीन से आग्रह किया कि अपने यहाँ नई शिक्षा नीति के तहत नए कोर्स को शुरू कराएं जो छात्रों को पारिवारिक संस्कारों से रुबरु करा सके. इस पर वीसी शिवराम खारा ने आश्वासन दिया की शारदा विवि नई शिक्षा में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>