" data-ad-slot="">

शारदा विवि ने ऑटो एक्सपो में आइकॉनिक ई बाइक्स  विज़न और वान को किया प्रदर्शित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-वाहनों का लक्ष्य शून्य प्रदूषण और नयी पीढ़ी की परिवहन समस्या से निपटने के लिए अनूठे फीचर्स उपलब्ध कराना

ग्रेटर नोएडा,6 फरवरी। शारदा युनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने ऑटो एक्सपो  में इलेक्ट्रिक हबलेस बाइक वान और ई कंप्यूटर स्पोट्र्स बाइक विज़न को प्रदर्शित किया है। विज़न-ई कम्युटर स्पोट्स बाइक है जिसका लक्ष्य ईंधन के चलते पैदा होने वाले प्रदूषण को कम करना है। इस दोपहिया वाहन की सबसे खास बात शून्य प्रदूषण है जिससे पर्यावरण या मानव को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। इसमें सर्विस के दौरान कोई पुर्जा बदलने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि इस वाहन में कोई बड़ा मैकेनिकल पुर्जा नहीं लगा है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए वाहनों की वजह से प्रदूषण की दर तेजी से बढ़ रही है। इसलिए, इससे निपटने के लिए इस टीम ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक वाहन (टू-व्हीलर) विकसित किया है जो उपभोक्ता के सभी पहलुओं का ध्यान रखेगा। इस वाहन की डिजाइन का लक्ष्य पूरी तरह से नए हब मोटर के जरिये नया कीर्तिमान स्थापित करना है जो अल्ट्रा मोड पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति हासिल कर सकता है और हाई मोड पर यह 55 किलोमीटर प्रति घंटे और लो मोड पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पर चल सकता है। वान-इलेक्ट्रिक हबलेस बाइक को इस बात को ध्यान में रखकर इस वाहन को डिजाइन किया गया है। इस ईएचबी के रोल केज को क्रोमोली पाइपों का उपयोग कर बनाया गया है। बॉडी फ्रेम को विभिन्न स्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और यह अपने उद्देश्य में कारगर है। ईएचबी में हबलेस व्हील्स की डिजाइन अलग है और इसमें ब्रेक की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें बियरिंग्स पहियों का घुमाव उपलब्ध कराता है और इसे टायर के फ्रेम और रिंग के सेंटर के बीच फंसाया गया है। सेंटर रिंग और टायर के फ्रेम को एल्युमीनियम 7075 से बनाया गया है। शारदा युनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉक्टर परमानंद ने बताया कि अगर हम मौजूदा परिदृश्य पर नजर डालें तो एआई, रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग के आने के बाद से ही वाहन उद्योग एक तेज बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इसलिए, इन विद्यार्थियों ने ऐसे वाहन डिजाइन किए है जो भावी भारतीय वाहन परिदृश्य के बिल्कुल अनुरूप है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>