रामलीला कमेटी मे चल रहे विवाद का हुआ समाधान
ग्रेटर नोएडा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी में विरोधाभाष को लेकर रामलीला कमेटी दो गुट में बंट गया था, आखिरकार सोमावर को सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर के साथ हुए दोनों पक्षों के बीच बैठक में समझौता हो गया और एक साथ मिलकर रामलीला मंचन करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के मुख्य संस्थापक गोस्वामी सुशील महाराज व अध्यक्ष आनन्द भाटी ने बताया कि रामलीला मंचन को लेकर सारी बाधाएं दूर हो गयी हैं, विगत वर्ष की भांति इस वर्ष श्रीराम के लीलाओं का भव्य मंचन होगा, जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान सुशील महाराज ने बताया श्रीरामलीला कमेटी के सभी सदस्य एक परिवार की तरह हैं, कुछ मनमुटाव जरुर था वह अब दूर हो गया है, सभी मिलकर रामलीला का मंचन करेंगें। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन के ट्रैक में सम्भवतः बदलाव किया जाएगा, दसों दिन भगवान राम की लीलाओं का मंचन होगा। उन्होंने बताया कि हमने अपने जीवन का पचास वर्ष रामलीला मंचन को दिया है, मैं नहीं चाहता जीवन के अंतिम समय में रामलीला के मंचन में हमारे द्वारा कोई विसंगतियां उत्पन्न हो। उन्होंने बताया कि रामला देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री, सांसद व विधायक को आमंत्रित किया गया है। आनन्द भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, सिटी मजिस्ट्रेट से रामलीला मंचन की अनुमति मिल चुकी है, सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता रामलीला मंचन 29 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक करके पूरे शहर को भगवान राम का संदेश पहुंचाया जाएगा। इस दौरान महासचिव ममता तिवारी, अजय नागर कोषाध्यक्ष, मुख्य संयोजक शेर सिंह भाटी,धर्मेन्द्र भाटी,महेश शर्मा, बदौली, सुशील नागर, धीरेन्द्र भाटी,चैनपाल प्रधान, लोकेश आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…