" data-ad-slot="">
Categories: DELHI NCREDUCATION

सेफएजुकेट ने अपने सेफ जॉब पोर्टल को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को किया जागरुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। देश के युवा नौकरीपेशा और बेरोजगार युवाओं को सशक्त बनाने के इरादे से भारत की सबसे बड़ी ट्रेनिंग, स्किलिंग और कंसल्टिंग फर्म सेफएजुकेट ने नोएडा में कार-ओ-जॉब कॉन्सर्ट की मेजबानी की। इस शो में आकाश एंड बैंड के संगीतमय प्रदर्शन, नृत्य प्रदर्शन के साथ-साथ सेफएजुकेट द्वारा क्यूरेट किए गए सेफ जॉब ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे। सेफएजुकेट का कार-ओ-जॉब कॉन्सर्ट 20-26 वर्ष की आयु के बीच युवाओं को कैरियर के संभावित और नए अवसरों के बारे में जागरुक करने का प्रयास था। इसका इन-हाउस ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म-सेफ जॉब पोर्टल इंटरनेट पर सुचारू साक्षात्कार प्रक्रिया से विभिन्न उद्योगों में उपलब्ध रिक्तियों को खोजने में मदद करता है। कॉन्सर्ट के दौरान, युवा दर्शकों को कार-ओ-जॉब कैम्पेन और जॉब पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें सेफएजुकेट और उसके प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियों से भी परिचित कराया गया। इस आयोजन की सफलता पर सेफएजुकेट की संस्थापक और सीईओ दिव्या जैन ने कहा कि हम आज शहर में युवाओं से मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। इस कॉन्सर्ट के माध्यम से हमारा मकसद युवाओं को हमारी आधुनिक साक्षात्कार प्रक्रिया से परिचित कराना था जो इंटरनेट पर आयोजित की जा सकती है। आखिर नौकरी तलाशने की प्रक्रिया में बहुत बाधाएं हैं। इसमें समय भी बहुत लगता है। हमारी हाई-टेक वीआर तकनीक और हम इसका लाभ नौकरियों को सुनिश्चित करने में किस तरह उठा रहे हैं, इससे छात्र बेहद प्रभावित हैं। हम भविष्य में इस तरह के और भी आयोजनों की उम्मीद कर रहे हैं ताकि देश में अधिक से अधिक युवाओं को नए-पुराने क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने में मदद मिल सके।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>