श्रीमद्भागवद कथा से पूर्व निकाली गयी धूमधाम से कलश यात्रा

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव पचोकरा में शनिवार से प्रारम्भ हो रही श्रीमद्भागवद कथा से पूर्व कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा के दौरान भक्तिमय धुनों पर मौजूद लोग थिरकने लगे तथा राधे-राधे का उद्घोष गूंज उठा। तत्पश्चात विधि विधान से पूजा-अर्चना कर मथुरा धाम से पधारे कथा वाचक सतीश चंद्र शास्त्री ने प्रथम दिन धर्म पर चर्चा करते हुए श्लोकों व संगीत के साथ बहुत ही मधुर तरीके से कथा का शुभारम्भ किया। कथा के आयोजक पे्रम सागर शर्मा ने बताया कि आगामी सात दिनों तक निरन्तर कथा में विभिन्न अवतार प्रसंगों व्याखान किया जायेगा तथा 7 मार्च को समापन उपरान्त प्रसाद वितरण किया जायेगा। इस मौके पर भभूती शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, रामवीर शर्मा, जयप्रकाश, रविन्द्र आदि समेत सैकड़ों श्रोता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *