" data-ad-slot="">

श्रेष्ठ परिणाम, कौशल और दक्षता विकसित करें विद्यार्थी- प्रो. भावना अग्रवाल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-नॉलेज पार्क स्थित केसीसी इंस्टीट्यूट में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह

ग्रेटर नोएडा,7 जनवरी। कहा जाता है कि प्रतिभाओं को पहले पायदान पर ही पहचानने और प्रोत्साहित करने से उनके हौसलों की उड़ान बुलंदियां छूने से नहीं रोक सकती। केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एण्ड हायर ऐजुकेशन के चेयमैन दीपक गुप्ता ने शिक्षण में इसी परंपरा को प्राथमिकता से लागू किया है। इस बार उन्होंने प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच देकर सम्मान से नवाजा और सभी छात्र छात्राओं को उत्साहित करते हुए कहा कि अगली बार इस मंच को आपका इंतजार है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में श्रेष्ठ परिणाम के साथ-साथ कौशल और दक्षता को विकसित किया जाना चाहिए क्योंकि अच्छी कंपनियों में काम के बाद कुशलता ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। इसीलिए विद्यार्थी जीवन में ही समय प्रबंधन का अनुशासन सीखना चाहिए ताकि छात्र- छात्राएं जीवन के हर क्षेत्र में वरीयता और सम्मान के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

केसीसी इंस्टीट्यूट आफ लीगल एंड हायर ऐजुकेशन, गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध है और शिक्षा की दिशा में सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। इसी कड़ी में केसीसी की निदेशक प्रोफेसर भावना अग्रवाल ने मंगलवार को बीबीए, बी कॉम, बीसीए और बीजेएमसी के प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर में वरीयता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आयोजित सम्मान समारोह में बीबीए प्रथम सेमेस्टर में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए जयंत जैन, बीकॉम में स्वीटी सैम को 85, बीसीए में अंकुर गिरी को 73 और बीजेएमसी में राकेश कुमार को 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय सेमेस्टर में बीबीए से जयंत जैन को 85 प्रतिशत, बीकॉम में स्वीटी सैम को 85, बीसीए में यश को 72 और बीजेएमसी में सरस्वती सचिदानंद पेरूमल को 87 प्रतिशत प्राप्तांक लेकर प्रथम श्रेणी हासिल करने पर सम्मान से नवाजा गया। केसीसी इंस्टीट्यूट आफ लीगल एंड हायर ऐजुकेशन की निदेशक प्रोफेसर भावना अग्रवाल ने बताया कि इनके अलावा श्रेष्ठ प्रदर्शन व उच्चतम अंक पाने के लिए अंकित चौहान, पुलकित भार्गव, आयुष माथुर, प्रियल शाह, रिया भाटी, प्राची चौहान, नितिन कुमार, कृतिका असीजा, कुनिका कटियार, प्रतीक शर्मा, श्रेयाश्री, आशीष गंगोड़िया, मनोज सिंह, हर्ष कुमार मिश्रा, मैत्री विश्नोई, दीपांशी वर्मा, स्नेहा जैन, प्रवीर देवा और तरूण सचदेवा को स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के सभी शिक्षक और विविध समेस्टरों में अध्ययनरत विद्यार्थी मौजूद थे। खास बात यह रही कि मौके पर अन्य विद्यार्थियों ने भी भविष्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प लिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>