रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव में बीती रात एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह को उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मृतक कस्बे में परचून की दुकान चलाता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया तथा पुलिस को सूचना दिये बगैर आनन-फानन मंे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। घटना का कारण पारवारिक क्लेश बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार एक गांव निवासी युवक कस्बे में पिछले कई वर्ष से परचून की दुकान करता है। बताया जाता है कि बुद्धवार शाम को जब वह अपने घर पहंुचा तो किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद उसने कमरे में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।






