रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की संदिग्ध परस्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या की आशंका जताते हुए घटना का कारण पारवारिक क्लेश बताया जा रहा है। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। जानकारी अनुसार गांव कानपुर में शुक्रवार सुबह एक 42 वर्षीय महिला का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। चर्चाएं हैं कि मृतका ने गृह क्लेश के चलते खुदखुशी की है। उधर पुलिस का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है अगर लिखित शिकायत आती है तो जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…