" data-ad-slot="">

भारत में कोरोना के 4 करोड़ परीक्षणों के नए शिखर को किया पार,लगातार तीसरे दिन 9 लाख से अधिक हुए परीक्षण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली। जनवरी 2020 से कोविड-19 से निपटने के जद्दोजहद में भारत ने एक और शिखर पार कर लिया है। अब तक किए गए कुल परीक्षणों की संख्या में एक अभूतपूर्व उछाल देखी गई है और आज यह 4 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। केंद्र की अगुवाई में और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा कार्यान्वित किए गए केंद्रित, अनवरत और समन्वित प्रयासों की बदौलत भारत ने कुल 4,04,06,609 लोगों के परीक्षण कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। भारत ने जनवरी 2020 में पुणे की प्रयोगशाला में कोरोना संक्रमण का सिर्फ एक परीक्षण करने से लेकर 4 करोड़ से अधिक परीक्षण का एक लंबा सफर तय किया है।

 

एक ही दिन में किए जा रहे परीक्षणों की संख्या में भी उतार-चढ़ाव देखी गई है। भारत ने पहले से ही प्रति दिन 10 लाख परीक्षणों की परीक्षण क्षमता हासिल कर ली है। पिछले 24 घंटों में 9,28,761 परीक्षण किए गए हैं।

भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर परीक्षण (टीपीएम) बढ़कर 29,280 हो गई है। जैसा कि अधिक परीक्षण कराने वाले कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में देखा गया है, अधिक संख्या में परीक्षण के साथ ही धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण की दर (पॉजिटिविटी रेट) कम हो जाएगी। राष्ट्रीय संक्रमण दर अभी कम यानी 8.57%बनी हुई है और यह लगातार गिर रही है।

भारत टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट यानी परीक्षण, निगरानी और उपचार की रणनीतिक दृष्टिकोण का पालन कर रहा है जिससे कोविड संक्रमण को लेकर प्रतिक्रिया और उपचार का प्रारंभिक और महत्वपूर्ण स्तंभ तैयार होता है। यह केवल व्यापक स्तर पर तेजी से कराए जा रहे परीक्षण से ही संभव होता है कि प्रारंभिक अवस्था में ही संक्रमित मामलों की पहचान हो जाती है,उनके करीबी संपर्क में आए लोगों का तुरंत पता लगाया जा सकता है तथा उन्हें पृथकवास में रखा जा सकता है। इससे घरों में पृथकवास पर रखे गए मरीजों और अस्पताल में भर्ती लोगों का समय पर और प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सकता है।

देश भर में कई नीतिगत उपायों के माध्यम से आसानी से परीक्षण के लिए विस्तारित नैदानिक प्रयोगशाला नेटवर्क और सुविधा की वजह से राष्ट्रीय परीक्षण दरों में इस वृद्धि को बढ़ावा मिला है। पूरे देश में अब 1576 प्रयोगशालाएं हैं। सरकारी क्षेत्र में 1002 प्रयोगशालाएं और निजी क्षेत्र में 574 प्रयोगशालाएं हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>